खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में 32 वर्षीय मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तीन दिन पहले मजदूर का भलुअनी क्षेत्र के पिपरा पुरन के पास ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने जानबूझकर कुचलकर हत्या कराई है। पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद दरवाजे पर रखें गए शव का करीब 72 घंटे बाद जाकर दाह-संस्कार किया गया है। उधर, पुलिस मौत को दुर्घटना बता बताते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का यह भी कहना है कि मृतक के दो भाईयों के बाहर से आने के इंतजार में दाह-संस्कार में देरी हुई है।