बघौचघाट पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी आशीष गुप्ता (20) पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी थानाक्षेत्र बघौचघाट जनपद को मुखबिर की सूचना पर बसडिला मैनुद्दीन चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। आरोपी ने एक नाबालिग लड़के व उसके मित्र को बहला-फुसला कर नदी के किनारे ले जाकर उनके साथ कुकर्म किया था। इस संंबंध में पीड़ित एक बालक के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि बघौचघाट क्षेत्र में 2 बालकों के साथ कुकर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना में प्राथमिकी कराई गई थी। इसमें आरोपी आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।