नगर थाना क्षेत्र के माड़न में 24 वर्षीय युवक का घर में छत की कुंडी से दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिला। सुबह परिवार के लोग जगाने के लिए आवाज देने लगे तो कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो शव लटका देख पैरों तले जमीन सरक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नमूने एकत्रित किए। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।