प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरुष तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बुधवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में जनपदीय ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें कुल 16 महिला/पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। ट्रायल के बाद कुल आठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।