फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के मंत्र पर सीएम योगी का बड़ा आदेश

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 18 May 2022 06:08 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में नेपाल से लौटने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के उप मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट के साथ विस्तार से बातचीत की थी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ में हुई इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने योगी के मंत्रियों को कई मंत्र भी दिए थे, जिसपर अब काम भी शुरु हो गया। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे पांच दिन अपने क्षेत्र में रहें और जनता की हर एक समस्या का समाधान करें। योगी ने अपने मंत्रियों को सिर्फ दो दिन लखनऊ में रहने को कहा है। करीब डेढ़ साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने गढ़ उत्तर प्रदेश को बचाए रखने के लिए ये रणनीति अपनाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें