फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, बरदहा में ऊफान से 10 गांवों का आवागमन ठप

चित्रकूट जिले में गुरुवार को 105 एमएम बारिश से फिर बाढ़ जैसे हालात हो गए। एक माह में तीसरी बार मंदाकिनी, कुसुमी व बरदहा नदी खतरे के निशान को पार कर गई। मंदाकिनी शाम को पांच बजे तक खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बहती रही। जिले के नाले व बांध ऊफना गए। चकला गुरुबाबा व बंधोईन में आठ किशोर व बच्चे पानी में बह गए। इसमें छह को बचा लिया गया । दो की तलाश की जा रही है। बिजली गिरने से बहिलपुरवा क्षेत्र में संतोष, गुडडू व संतू तीन ग्रामीण झुलस गए। गुंता व ओहन बांध का फाटक खोलने से 15 गांव में पानी भर गया। भरोसा बांध तो टूटने की कगार पर पहुंच गया है। करंट लगने से शहर में एक दुकानदार दीपक केसरवानी की मौत हो गई। कई स्थानों की पुलिया धंस गईं। रामघाट के मंदिर के पास नाव चलती रहीं। दुकानदार सामग्री लेकर सुरक्षित स्थान पर भागते देखे गए। हर जगह पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें