चित्रकूट में इस्काॅन संस्था की तरफ से धूमधाम से भगवानजगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर के निवासी बड़ी संख्या में शामिल रहे। यात्रा विभिन्न गलियों से होते हुए धर्मशाला पहुंची जहां पर भंडारा का आयोजन किया गया। महिलाएं व बच्चे हरे कृष्णा हरे रामा की धुन में नाचते गाते रहे। गुरूवार को शहर के नई बाजार के लाला शिव प्रसाद अग्रवाल धर्मशाला से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई । पहले भगवान जन्नाथ,बलभद्र, सुभद्रा की विधि विधान से पूजा पाठ की गई। इसके बाद यात्रा निकाली गई।