हाईवे पर रविवार रात जाम में फंसे भाजपा नेता के बेटे को पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई तो भाजपा के पूर्व विधायक भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। काफी देर तक थाने में हंगामा भी हुआ। मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने सोमवार को दरोगा और सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि जाम में हुई झड़प सीसीटीवी कैमरे में कैद है। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित चौराहे पर रविवार की देर रात बारात निकलने से जाम लगा था। कस्बे के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि उनका नाबालिग बेटा आदित्य शंकर त्रिपाठी दोस्त के साथ बरात में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। चौराहे पर लगे जाम से हार्न बजाकर निकलने का प्रयास किया तो वहां मौजूद दरोगा हरीशंकर, कांस्टेबिल प्रवीण पांडेय, होमगार्ड रामनरेश और चार अन्य सिपाहियों ने दोनों को रोककर अभद्रता की। विरोध किया तो थाने ले जाकर डंडों से पीटा।