जिला जेल रगौली में बंद दस्यु ददुआ गैंग के डकैत की अचानक हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना रैपुरा के बन्ना गडवार निवासी प्रेमसिंह ने बताया कि भाई रोहिणी उर्फ तहसीलदार लगभग एक साल से रगौली जेल में बंद है। मंगलवार की शाम को जेल प्रशासन ने हालत खराब होने की सूचना दी। उनके पहुंचने के पहले ही जेल पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया दिया था। तहसीलदार ददुआ गैंग का शार्प शूटर था। 12 साल जेल में काटने के बाद छह साल पहले बाहर आया था। एक हत्या के मामले में दोबारा जेल भेज दिया गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार शरीर में कई जगह दर्द की शिकायत है।