फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल

देवांगना घाटी में किशोर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों से शनिवार शाम पुलिस की जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बहिलपुरवा थाने में तैनात एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस देर शाम तक जंगल में उनकी तलाश में जुटी रही। पुलिस के अनुसार, भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा जंगल में गोशाला के आगे हुड़ा मोड़ पुल के पास एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बाइक से गुजरने वाले हैं। सूचना पर एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें