थाना अंतर्गत कर्वी-राजापुर मार्ग पर कार को साइड देने के चक्कर में तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आयी है। उनको अस्पताल भर्ती कराया गया। श्रद्धालु प्रयागराज से संगम में स्नान कर चित्रकूट आ रहे थे। सभी गुजराज के सूरत शहर के निवासी हैं। प्रयागराज महाकुंभ मेला से बुधवार की शाम को सूरत के 50 तीर्थयात्रियों की एक बस चित्रकूट तीर्थ नगरी आ रही थी। बस सवार रमेश बेन ने बताया कि जैसे ही बस राजापुर से चित्रकूट की ओर चली तो अर्जुनपुर गांव के पास एक कार को साइड देने के दौरान चालक ने देखा कि सामने से ट्रैक्टर आ रहा है तो बस को कुछ पटरी पर उतारा इससके बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक पेड़से टकरा गई।