फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में मधुमक्खियों ने किया हमला, युवती समेत 11 लोग घायल

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव के भैरोबांध पुरवा में मधुमक्खियों के हमले से युवती समेत 11 ग्रामीण घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी है। सभी का सीएचसी रामनगर में इलाज जारी है। रविवार को भैरोबांध पुरवा निवासी खुशबूदेवी (18) ने बताया कि वह शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर एक खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच एक पेड़ के पास पहुंचते ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वह वहां से भागी लेकिन उसके पूरे शरीर में मधुमक्खियां लिपट गई थीं। वह बचाने के लिए चिल्लाने लगी। इसी बीच गांव के कई लोग पहुंचे और युवती को बचाने का प्रयास किया तो मधुमक्खियों ने उनपर भी हमला कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें