अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती के समीप बुधवार दोपहर बड़ी नहर में डूबे युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।