पड़ाव से रामनगर मार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। काम अभी पूरा भी नहीं हुआ कि इसकी पोल खुलनी शुरू हो गई है। सोमवार को पड़ाव रेलवे पुलिया के पहले सड़क किनारे नाले पर बनाई गई पटरी अचानक ध्वस्त हो गई, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है।