फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन माइनरों में पानी नहीं, खेती भगवान भरोसे; किसान परेशान

चंद्रप्रभा डिवीजन के अंतर्गत नरायणपुर पंप कैनल से निकली आधा दर्जन लिंक माइनर में पानी नहीं है। किसान भगवान के भरोसे हैं। बरहनी विकास खंड के नरवन परगना में नरायनपुर पंप कैनल से निकल कपसिया, बरली, सुढ़ना, डेढ़गावा, घोसवा, असना,धीना आदि माइनरों में पानी नहीं है। ग्रामीणों ने मइनरों में पानी के लिए दो दिन का समय दिया है। किसान निजी संसाधनों एवं भगवान भरोसे खेती करने को बाध्य है। किसान मुन्ना सिँह ने कहा कि अब पानी के लिए चंद्रप्रभा प्रशासन से आरपार कि लड़ाई यूनियन लड़ेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीना लाल श्रीवास्तव ने कहा कि दो दिन का समय चंद्रप्रभा डिवीजन के अधिशासी अभियंता को दिया गया है। नहर पूरी क्षमता से चलाकर चंद्रप्रभा नहर के टेल के माइनरों तक पानी पहुंचाए, ताकि किसान धान की रोपाई समय से कर सके अन्यथा धरना के साथ ही आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसका जिम्मेदार चंद्रप्रभा डिवीजन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें