नगर क्षेत्र के कालीमहाल-चतुभुर्जपुर मार्ग पर देशी शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं और बच्चे चिलचिलाती धूप में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गये। महिलाओं और बच्चों ने शराब की दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो जाएगा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को होगी। एक अप्रैल से शराब की नई दुकानें खुलनी है। इसके लिए लाटरी सिस्टम से लाईसेंस बांट दिये गये है। अब लोग क्षेत्र में धीरे-धीरे दुकान खोलने की तैयार करने में जुट गये है। वहीं दूसरी तरफ आबादी क्षेत्र में दुकान खोले जाने का लगातार विरोध शुरु हो गया है। दो दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। महिलाएं और बच्चे कालीमहाल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर बीच सड़क पर चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठ गये। महिलाओं और बच्चों ने शराब की दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि पांच वर्ष पहले यहां शराब की दुकान खुली थी, जिसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तो वह दुकान कालीमहाल नाला रोड पर चल गई। कहा कि एक बार फिर से क्षेत्र में देशी शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे क्षेत्र में शराब पीने वालों का हमेशा जमावड़ा लगा रहेगा। क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा। क्षेत्र में हमेशा शराब पीने वालों का ठेके के आसपास जमावड़ा लगा रहेगा। शाम पांच बजे तक प्रदर्शन जारी रहा।