फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं और रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं, VIDEO

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान पिंक रोजगार महाकुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल की मातृशक्ति से संवाद किया, जिसमें जनपद की प्रगतिशील किसान और महिला उद्यमी सोनी कुमारी से भी बातचीत की।संवाद के दौरान सोनी कुमारी ने बताया कि वे एफपीओ संचालित करने के साथ ही विभागीय योजना के अंतर्गत फूलों की खेती कर रही हैं तथा स्वयं सहायता समूह का संचालन भी करती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करने और उनके उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें