फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रही महिला की कार की टक्कर से मौत, भांजा घायल; VIDEO

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा स्थित सब्जी मंडी के सामने सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पपौरा गांव निवासी 34 वर्षीय रीना देवी पत्नी डीएम कुमार अपने बहन के बेटे 22 वर्षीय गोलू कुमार निवासी खोर गांव (सकलडीहा) के साथ बाइक से बलुआ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये निकालने जा रही थीं। चहनियां कस्बा में सब्जी मंडी के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें