परिवार समाज जनकल्याण व विश्व कल्याण की कामना को लेकर सोमवार को विभूति नगर स्थित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने अपने पत्नी अर्चना श्रीवास्तव के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे की गूंज रही। सावन के पहले सोमवार को नगर क्षेत्र में जनमानस को आरोग्यमय सुखमय समृद्धमय शांतिमय जीवन की मंगल कामना को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव अपनी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव के साथ प्रज्ञेश्वर महादेव के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया।शांति कुंज हरिद्वार से पधारे व्यास अनिल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कराया। वैदिक पंडित अनिल सिंह ने बताया कि विश्व शांति के लिए पूरे देश में रुद्राभिषेक होता है। रुद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है। इसका अनुसरण युगों- युगों से किया जाता रहा है। रुद्र का अर्थ है शिव जो कल्याण कारक हैं, और दुष्ट विनाशक भी। इस मौके पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, सुषमा जायसवाल, अनीता विश्वकर्मा, कैलाश जायसवाल, रामदुलारे गोंड, विजयानंद द्विवेदी, शिवरतन गुप्ता, विनीत प्रजापति, केसरी नंदन, चंद्रेश राय, सुनील मद्धेशिया, प्रभात जायसवाल, शिव जनम जायसवाल, सुहासिनी जायसवाल, स्वाति केसरी, सुशील जायसवाल आदि रहे।