चंदौली में बुधवार को भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोग दिनभर घरों में कैद रहे। वहीं शाम को मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री के पार दर्ज किया गया।