फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ाव के छह गांवों के 400 मकानों में घुसा पानी, VIDEO

चंदौली में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर मंगलवार की दोपहर 11 बजे 72.23 मीटर पर पहुंचकर ठहर गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक जलस्तर वही रहा। इस अवधि न तो गंगा का जलस्तर बढ़ा और न हीं घटा। वहीं मंगलवार को पड़ाव क्षेत्र के 6 से ज्यादा गांव में 400 के करीब मकान पानी के जद में आ गए हैं। प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को राहत सामाग्री भी बांटा। जिले के चहनीया में गंगा के किनारे के गांवों में पानी प्रवेश होने से ग्रामीण अपना सामान लेकर पलायन कर रहे हैं। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। गंगा के तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि के खेतों में बोई गई लगभग एक हजार एकड़ फसलें और सब्जियां पानी में डूब गई हैं। पशुओं के लिए लगाया गया हरा चारा पानी में समा गया है। लगभग दो दर्जनों से अधिक गांवों में चौतरफा पानी लग जाने से ग्रामीण, बच्चे, महिलाओं को पानी से होकर या नाव से आना-जाना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें