चहनिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैलावार में तैनात ग्राम पंचायत सचिव सुमित नंदन के स्थानांतरण का ग्रामीणों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सचिव का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा बेबुनियाद और असत्य आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इन्हीं आरोपों के आधार पर सचिव का स्थानांतरण कराने की साजिश रची गई है।