फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे गुल रही बिजली, भीषण उमस में ग्रामीण बेहाल; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 27 Jun 2026 10:06 PM IST

टांडाकला। भीषण गर्मी और उमस के बीच टांडाकला गांव में लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक ठप रही। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोगों को हाथ के पंखों के सहारे गुजारनी पड़ी, जबकि गर्मी से लोग बेहाल रहे। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली का केबल तार जलकर टूट गया और सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह लाइनमैन अजय मौर्या और विनोद यादव मौके पर पहुंचे और जले हुए तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। हालांकि तार हल्का होने के कारण बिजली का लोड नहीं झेल सका और दोबारा जलकर नीचे लटक गया, जिससे आपूर्ति फिर बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मजबूत केबल लगाकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें