मनियर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में शनिवार को बोलेरो की टक्कर से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की घटना में ग्राम प्रधान विजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर टूट जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में प्रधान की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।