फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदरी जलप्रपात में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई; VIDEO

प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध राजदरी जलप्रपात एक बार फिर चर्चा में है। जलप्रपात परिसर में शराब पीते और खाना बनाते कुछ पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जबकि वन विभाग की ओर से परिसर के भीतर शराब पीने और खाना बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ में शराब की बोतल लेकर जलप्रपात परिसर में मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यटन स्थल पर नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि राजदरी जलप्रपात परिसर के अंदर शराब पीना और खाना बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थल की गरिमा बनाए रखें और वन विभाग के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें