टांडा कला क्षेत्र के सेमरीपर सोनबरसा स्थित श्री हनुमान मंदिर, पर रविवार की रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे तीन पंखों की पंखुड़ियों को मरोड़कर उन्हें तोड़ने का प्रयास किया। सोमवार सुबह जब मंदिर के पट खुले और लोग पहुँचे, तो क्षति देखकर श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश फैल गया।