फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 01:13 PM IST

मुगलसराय थाना क्षेत्र के कूढ़े खुर्द गांव में घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बनारसी यादव ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों पर ईर्ष्यावश घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों वाहनों के शीशे टूट गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कूढ़े खुर्द निवासी बनारसी यादव के अनुसार उनके पास टाटा सूमोऔर मारुति वैन है। दोनों वाहनों को वह प्रतिदिन घर के समीप स्थित चौराहे पर खड़ा करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई की देर रात करीब 1:15 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो देखा कि दोनों गाड़ियों के शीशे टूटे पड़े थे। हैरानी की बात यह रही कि आसपास खड़े अन्य लोगों के वाहन पूरी तरह सुरक्षित थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने ईर्ष्यावश ईंट-पत्थर मारकर दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। बनारसी यादव का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 12 अप्रैल 2025 को भी उनके वाहनों के शीशे तोड़े गए थे, जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी थी। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि आरोपित उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने और भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें