फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में यूपी के मंत्री आशीष पटेल बोले, औद्योगिक गलियारा बना कर किया जाएगा संपूर्ण क्षेत्र का विकास

यूपी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय डीपीआरसी (जिला पंचायत संसाधन केंद्र) पर प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि चंदौली–मिर्जापुर औद्योगिक गलियारा बना कर पूरे क्षेत्र का विकास किया जाएगा। कहा कि प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इसे और तेज किया जाएगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री आशीष पटेल ने समारोह के दूसरे दिन की शुरूआत की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र थमाया। मुख्य अतिथि आशीष पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ मिल रहा है। कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों, किसानों एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि चंदौली में औद्योगिक क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यह जनपद आगे चल कर मिनी नोएडा के नाम से पहचाना जाएगा। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसके पूर्व सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष, पुस्तक का विमोचन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें