पीडीडीयू नगर जिले में ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने शनिवार को औद्योगिक नगर स्थित एक प्लाईवुड कंपनी की भट्टी में पांच कुतंल 48 किलो गांजा को नष्ट कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पर्यावरण के नियमों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की गई है।पुलिस ने इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई है। यूपी पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सभी जिलों में ऑपरेशन दहन चलाया जा रहा है। इसके तहत मादक पदार्थेा को नष्ट किया जाना है। न्यायालय से अनुमति के बाद पुलिस ने शनिवार को औद्योगिक नगर क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैैक्ट्री में लगी भट्टी में पांच कुतंल 28 किलो गांज नष्ट करवाया। पुलिस के अनुसार नष्ट किया गया गांजा जिल के 10 थानों में दर्ज 40 मुकदमों से जुड़ा था। पुलिस ने गांजा नष्ट होने के दौरान उसके धुंए से किसी को नुकसान ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया था। प्लाईवुड कंपनी में लगी भट्टी की चिमनी सबसे अधिक ऊंची होने के कारण इसका चयन किया गया था। इस दौरान विभाग के अन्य सक्षम अधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि न्यायालय से अनुमति के बाद ऑपरेशन दहन के तहतर पांच कुंतल 28 किलो गांजा पर्यावरण से जुड़े नियमों को ध्यान में रखते हुए नष्ट करवाया गया है। नष्ट कराये गये गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।