फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय पुल की मरम्मत के चलते रात में बंद रहा आवागमन, जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग; VIDEO

मालवीय पुल की मरम्मत कार्य के मद्देनजर प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात प्रतिबंध को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले यह प्रतिबंध 14 जून से रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू किया गया था, जिसे मरम्मत कार्य पूरा न होने के कारण आगे बढ़ा दिया गया। मंगलवार की रात 10 बजे से ही प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। सबसे पहले चंदौली जिले के स्थानीय चौराहों पर यातायात विभाग की टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर वाराणसी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद रामनगर और सूजाबाद क्षेत्र की पुलिस ने भी अपने-अपने इलाकों में बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें