फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली का ये वीडियो आपको डरा देगा, रेलयात्रा के दौरान रहें सावधान, हो सकता है आरपीएफ जवान वहां मौजूद न हो

पीडीडीयू नगर में डाला छठ के बाद अप की ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है। ऐसे में थोड़ी सी असावधान से यात्रियों की जान पर बन आ रही है। इसमें आरपीएफ यात्रियों की सहायता में लगी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस से गिर रहे यात्री की जान आरपीएफ जवान ने बचा ली। यात्री को सुरक्षित ढंग से ट्रेन पर चढ़ा दिया। बृहस्पतिवार की शाम अप फरक्का एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद 16.05 बजे ट्रेन खुली। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन पर सवार होने लगा। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण यात्री प्लेटफार्म व ट्रेन के गैप में गिरने लगा। यह देखकर आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के आरक्षी आरक्षी होरी प्रसाद ने फुर्ती दिखाते हुए दौड़कर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गैप में गिर रहे यात्री को संभाला और धकेल कर ट्रेन के अंदर किया। इस तरह यात्री की जान बच सकी। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि आरक्षी ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री की जान बचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें