रविवार को एनडीए सरकार के लिए नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ लेंगे। इसके लेकर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से तैयार हैं। इस आयोजन की पूर्व संध्या पर चंदौली लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं।