फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गया था व्यवसायी, बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला; VIDEO

मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थपुरम कालोनी में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपये नगदी समय लाखों रूपये मूल्य के जेवरात समेत दो मोबाइल पर हाथ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद भवन स्वामी के होश उड़ गये। सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। पीडीडीयू नगर के सिद्धार्थपुरम कालोनी में राजेश जायसवाल घर में ताला बंद कर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गये थे। बृहस्पतिवार को लौटते समय देर हो गई तो पड़ाव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रूक गये। शु्क्रवार की सबुह घर पहुंचने के बाद मुख्य गेट का ताला खोलकर घर में भीतर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गये। राजेश के अनुसार घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुुसार घर में रखे ढाई लाख रुपये नगदी सहित एक हाल, चार चांदी की पायल व दो मोबाइल गायब थे। घर में एक बड़ी से रॉड भी मिली है। पीड़ित के अनुसार चोर छत के रास्ते रस्सी के सहारे घर में घुसे थे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी । बाद में पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच गई। वहीं क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। इसके पहले भी कई बार कालोनी में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने की पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किये हैं। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाबत मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें