चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में रात के 2:00 बजे के करीब चोरों ने 15 वर्षीय किशोर सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी। चोर गांव में चोरी करके भाग रहे थे, इसी दौरान खेत में खड़ा सोनू उनसे भिड़ गया। इस पर चोरों ने उसको गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।