फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा; VIDEO

टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर टीईटी लागू किए जाने के विरोध में धरना दिया। बाद में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 से लागू है। अधिनियम के अनुसार इसकी प्रभावी तिथि से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं होती। बावजूद इसके सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर के निर्णय ने देशभर में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा जारी रखने या पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है, जो शिक्षकों के अनुसार सरासर अन्याय है। उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में देशभर के शिक्षक और मान्यता प्राप्त संगठन टीचर फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व में आंदोलनरत हैं और पुराने शिक्षकों को अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट देने की मांग कर रहे हैं। धरने में शामिल शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी अपनी मांगों से अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें