प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर मछलीशहर चुंगी चौराहे के समीप जीवन रक्षा हॉस्पिटल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल को बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।