नगर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने और और यातायात को सुगम बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बृहस्पतिवार को मुगलसराय कोतवाली में व्यापारियों संग मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण के लेकर अपना रूखा कड़ा रखते हुए चेताया कि नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद उन्होंने मृतक दवा व्यवसायी रोहिताश पाल के घर जाकर परिवार वालों से मुलाकात का उन्हें ढांढस बंधाया और जल्द ही शूटरों की गिरफ्तार का भरोसा दिया। कोतवाली में व्यापारियों से कहा कि दुकानदार दुकानों का सामान और काउंटर सड़क किनारे निर्धारित की गई ''''सीमा के भीतर ही रखे। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात में बाधा डालने वालेअतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाएं। शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।