फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष के मकान में निकले नाग–नागिन, सपेरे शिवचंद ने पकड़ा; VIDEO

उद्योग व्यापार मंडल कमालपुर के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के मकान में सोमवार की अलसुबह जहरीले नाग और नागिन निकलने से अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही सपेरे शिवचंद राम ने मौके पर पहुंचकर जान जोखिम में डालते हुए दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया, तब जाकर घरवालों ने राहत की सांस ली। शंकर प्रसाद गुप्ता के दो आवासीय मकान हैं। एक कमालपुर कस्बे में और दूसरा जमुर्खा गांव में रामरजाई मार्ग के पश्चिम दिशा में स्थित है। सोमवार की सुबह जब वे जमुर्खा स्थित मकान पर पहुंचे तो अंदर नाग और नागिन को अठखेलियां करते देखा। यह नजारा देखते ही वे घबराकर बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने तत्काल धानापुर थाना क्षेत्र के भदहूं गांव निवासी सपेरे शिवचंद राम को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवचंद मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जहरीले सांपों को पकड़ लिया। सपेरे की सूझबूझ और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे परिजनों और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें