चंदौली में डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि बैठक में सभी अधिकारियों को आईजीआरएस रजिस्टर साथ लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) ने लापरवाही बरती। इस पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी किया जाए।