चंदौली के सकलडीहा ब्लॉक रोड के चौड़ीकरण कार्य में आ रही बड़ी बाधा अब दूर होने लगी है। सड़क निर्माण में अवरोध बने बिजली के पोलों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे नाला निर्माण का काम भी शुरू हो गया है, जिससे लंबे समय से रुकी परियोजना को गति मिलने की उम्मीद जगी है।