फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 20 Aug 2026 10:02 PM IST

बाढ़ की आशंका को देखते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टांडा, सरौली, मोहम्मदपुर, जमालपुर, शेरपुर सरैया समेत गंगा किनारे स्थित गांवों का जायजा लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से नियमित क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की जानकारी लेने को कहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला, लेखपाल प्रवीण सिंह, बृजेश मिश्रा और अखिलेश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें