फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव कुमार गोंड बोले- सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

चंदौली जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में सदर तहसील के ग्राम नरसिंहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने और उनका फीडबैक लेने के लिए जन चौपाल सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना और सामुदायिक शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। किसी भी गरीब और जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। चौपाल के समापन के बाद प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा राज्यसभा सांसद साधना सिंह, चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें