शादी के नाम पर ठगी का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। 28 दिसंबर के एक मामले के बाद दूसरा मामला मंगलवार की रात एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया। मथुरा के युवक ने बिहार की युवती से चकिया के काली मंदिर पर शादी की। युवक पत्नी के साथ ट्रेन पकड़ने पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा तो अचानक युवती भागने लगी। युवक के परिवार वालों ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।