फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षों से सड़क- नाली जर्जर, दलित बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 02:00 PM IST

चंदौली के सकलडीहा ब्लॉक के खोर गांव की दलित बस्ती में पिछले 10 वर्षों से मुख्य मार्ग और नाली की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार की शाम फूट पड़ा। बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जिससे आवागमन दूभर हो गया है। नाली की मरम्मत न होने से कई स्थानों पर मेनहोल खुले पड़े हैं, जिनमें गिरकर आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो जाते हैं। बारिश के दौरान स्कूली बच्चों का विद्यालय जाना भी मुश्किल हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें