चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में गोली मारकर दरोगा यादव की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सेवानिवृत फौजी पर लगा है। दरोगा यादव सैयदराजा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके अलावा रमेश यादव (38), अंशु यादव (19) गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायलों को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सीओ समेत भारी पुलिस मौके पर तैनात है।