फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने प्रोजेक्ट चीता के विस्तार की मांग की, VIDEO

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में चीता संरक्षण की संभावनाओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। चंदौली की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने शून्यकाल के दौरान सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और इन्हीं में “प्रोजेक्ट चीता” सबसे महत्वपूर्ण है। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट ने लगभग 70 साल बाद भारत में चीतों की वापसी को संभव बनाया। 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आरंभ हुए इस अभियान ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। 1952 में चीते को भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था, ऐसे में उनकी सुरक्षित वापसी देश की वैज्ञानिक क्षमता और सफल निगरानी का प्रमाण है। वर्तमान में चीतों का सुरक्षित रहना और उनका प्रजनन भारत की संरक्षण नीति को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें