उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत समाधान समारोह-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली के अध्यक्ष अशोक कुमार-11 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को विशेष लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से विवादों के आपसी समाधान की जानकारी दी जाएगी।