जनपद चंदौली के चंदौली थाना में दर्जप गोवंश तस्करी के मामले में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त नुरूल खान को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ के अनुसार 30 जून 2026 को प्रयागराज फील्ड यूनिट ने गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित गुड़िया सिंगार स्टोर एवं ब्यूटी पार्लर के सामने से नुरूल खान पुत्र मुंजमिल उर्फ मोजू, निवासी हसनपुर, थाना आमस, जनपद गया (बिहार) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी रात करीब 8:25 बजे की गई।