चंदौली। सदर क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़ा है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।