फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थानों की पुलिस ने 50 हजार का इनामिया को किया गिरफ्तार, VIDEO

बलुआ एवं धीना थाने की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 50 हजार रुपये के इनामिया अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू को बहोरा चण्डौल रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस, अभिषेक की तलाश हत्या के प्रयास और विस्फोट करने के मामले में कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा, कारतूस और जेलेटिन की छड़े बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने अुनसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते खुशबू किन्नर को जान से मारने की नीयत से उसके घर को विस्फोटक से क्षतिग्रस्त किया था, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद वह बिहार में छिपकर रह रहा था। अभियुक्त ने बताया कि जिलेटिन रॉड उसे उसके साथी विकास ने दी थी, जबकि अवैध असलहा व कारतूस उसने बिहार में एक व्यक्ति से खरीदे थे। यह असलहा अपने शौक व दबदबा कायम रखने के लिए रखता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 04 जिलेटिन रॉड, 01 अवैध तमंचा, 03 कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें